तस्करों को नशा सप्लाई करने वाला गिरफ्तार:सीकर पुलिस ने टोंक से पकड़ा, 2 साल से फरार था
तस्करों को नशा सप्लाई करने वाला गिरफ्तार:सीकर पुलिस ने टोंक से पकड़ा, 2 साल से फरार था
सीकर : सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने 2 साल से फरार डोडा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी चित्तौड़गढ़ का रहने वाला है,जो बड़े सप्लायर से माल खरीदकर तस्करों को सप्लाई करता था। कोतवाली थाना SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि तस्कर कैलाश धाकड़ (43) पुत्र शंकरलाल धाकड़ को टोंक से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को करीब 2 साल से आरोपी की तलाश थी।
चित्तौड़गढ़ में बड़े तस्कर सप्लायरों के संपर्क में था आरोपी
SHO ने बताया कि 23 सितंबर 2024 की रात करीब 12:50 पर थाने की टीम ने दो आरोपी रविंद्र जोगी निवासी बागपत और हर्ष कश्यप निवासी हरियाणा को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 28 किलो के करीब डोडा-पोस्त मिला था। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों चित्तौड़गढ़ जिले के रहने वाले कैलाश धाकड़ से उसके गांव में माल की सप्लाई ली थी। पुलिस ने कैलाश की तलाश में कई बार दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला, जिसके बाद अब गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी चित्तौड़गढ़ जिले में बड़े सप्लायरों के संपर्क में था। उनसे माल लेकर आरोपी तस्करों को यह माल सप्लाई करता। तस्कर अपने माल को छोटे शहरों और गांव में बेच देते थे। फिलहाल अब पुलिस बड़े सप्लायर की तलाश कर रही है
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2563204


