[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस के 10 पंचायत समिति सदस्यों ने ली शपथ:प्रमाण पत्र मिलते ही विधायक वीरेंद्र सिंह के साथ बाड़ाबंदी में रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

कांग्रेस के 10 पंचायत समिति सदस्यों ने ली शपथ:प्रमाण पत्र मिलते ही विधायक वीरेंद्र सिंह के साथ बाड़ाबंदी में रवाना

कांग्रेस के 10 पंचायत समिति सदस्यों ने ली शपथ:प्रमाण पत्र मिलते ही विधायक वीरेंद्र सिंह के साथ बाड़ाबंदी में रवाना

पलसाना : पंचायत समिति प्रधान के चुनाव को लेकर चल रही उठापटक के बीच सोमवार को कांग्रेस के 10 नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त कर पद की शपथ ली। सभी सदस्य पांच गाड़ियों में सवार होकर दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह के साथ सीधे पलसाना उपतहसील पहुंचे।

10 पंचायत समिति सदस्यों ने ली शपथ

वार्ड सदस्य
2 कैलाश
4 सीताराम
8 संजू देवी
9 दिनेश
10 किरण
11 सरिता
14 अनीता बिजाणियां
16 पूजा कुमावत
17 अर्चना कुमावत
18 प्रभा देवी

निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार सैनी ने सभी 10 सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपे तथा संविधान की पालना और स्वच्छता की शपथ दिलाई। वार्ड संख्या 16 से निर्वाचित सबसे युवा सदस्य 23 वर्षीय पूजा कुमावत ने भी प्रमाण पत्र प्राप्त कर पद की शपथ ली।

सभी सदस्य जैसे ही उपतहसील कार्यालय पहुंचे, विधायक वीरेंद्र सिंह, पलसाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भींवाराम बाजिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें अपने घेरे में लेकर उपतहसील के चैंबर तक पहुंचाया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ सेल्फी लेने की होड़ भी नजर आई। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी होते ही सभी सदस्यों को एक साथ बाड़ाबंदी के लिए रवाना कर दिया गया।

27 को प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान का चुनाव

पलसाना पंचायत समिति कार्यालय में 27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान के चुनाव होंगे। दोनों पदों के चुनाव में नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य मतदान करेंगे। ऐसे में प्रधान पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77