[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो खिलाड़ियों का भारतीय विश्वविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन:शेखावाटी यूनिवर्सिटी की टीम से खेलेंगे दोनों खिलाड़ी, शेखावाटी विश्वविद्यालय की टीम से खेलेंगे दोनों खिलाड़ी, भरतराज पीजी कॉलेज स्टाफ और स्टूडेंट्स ने दी बधाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

दो खिलाड़ियों का भारतीय विश्वविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन:शेखावाटी यूनिवर्सिटी की टीम से खेलेंगे दोनों खिलाड़ी, शेखावाटी विश्वविद्यालय की टीम से खेलेंगे दोनों खिलाड़ी, भरतराज पीजी कॉलेज स्टाफ और स्टूडेंट्स ने दी बधाई

दो खिलाड़ियों का भारतीय विश्वविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन:शेखावाटी यूनिवर्सिटी की टीम से खेलेंगे दोनों खिलाड़ी, शेखावाटी विश्वविद्यालय की टीम से खेलेंगे दोनों खिलाड़ी, भरतराज पीजी कॉलेज स्टाफ और स्टूडेंट्स ने दी बधाई

पलसाना : पलसाना क्षेत्र के भरतराज पीजी कॉलेज के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों राहुल सैनी और साहिल चौबदार का अखिल भारतीय विश्वविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि से कॉलेज में खुशी का माहौल है।

इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

कॉलेज के कोच कुलदीप शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता सेठ श्री केदारनाथ राजकीय महाविद्यालय, गुड़ा गोड़जी में आयोजित हुई थी। इसमें भरतराज कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राहुल सैनी और साहिल चौबदार का विश्वविद्यालय की टीम के लिए चयन किया गया।

पढ़ाई के साथ खेलों को भी दिया जा रहा बढ़ावा

कॉलेज चेयरमैन सुभाष सिंह बिजारणियां ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि कॉलेज में पढ़ाई के साथ स्टूडेंट्स के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यहां व्यक्तित्व निर्माण, खेलकूद और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के खिलाड़ी हर साल विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं।

कॉलेज में खुशी का माहौल, उज्ज्वल भविष्य की कामना

दोनों खिलाड़ियों के अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर कॉलेज स्टाफ और स्टूडेंट्स ने उन्हें बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर कॉलेज और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77