नीमकाथाना पुलिस ने 16 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए:गुरुग्राम, भिवाड़ी और गुजरात तक तलाश, मालिकों को लौटाए
नीमकाथाना पुलिस ने 16 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए:गुरुग्राम, भिवाड़ी और गुजरात तक तलाश, मालिकों को लौटाए
नीमकाथाना : गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमकाथाना सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 3 लाख रुपए कीमत के 16 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। लंबे समय से गुम हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई।
CEIR पोर्टल की मदद से किए ट्रेस
सदर थाना अधिकारी जयसिंह बसेरा ने बताया-जयपुर रेंज आईजी और सीकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन ट्रेस किए।
तकनीकी सहायता से पुलिस ने गुरुग्राम, भिवाड़ी, गुजरात सहित नीमकाथाना क्षेत्र से कुल 16 मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए है। सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
थाना अधिकारी ने बताया कि CEIR पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस की इस पहल से मोबाइल गुम होने वाले लोगों को राहत मिली है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2563204


