धर्माणा श्मशान की कुर्क जमीन मामले में परिषद-कमिश्नर को फटकार:कोर्ट ने 4 बार जारी किया लेटर, जांच रिपोर्ट पेश नहीं; 4 दिसंबर तक करनी होगी प्रस्तुत
धर्माणा श्मशान की कुर्क जमीन मामले में परिषद-कमिश्नर को फटकार:कोर्ट ने 4 बार जारी किया लेटर, जांच रिपोर्ट पेश नहीं; 4 दिसंबर तक करनी होगी प्रस्तुत
सीकर : सीकर के शिवधाम धर्माणा श्मशान की कुर्क जमीन पर कथित अवैध सड़क निर्माण, अतिक्रमण और भूमि के स्वरूप में परिवर्तन के मामले में SDM कोर्ट ने नगर परिषद कमिश्नर के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने लगातार आदेशों के बावजूद जांच रिपोर्ट पेश नहीं करने को गंभीर उदासीनता और शासकीय दायित्वों में लापरवाही मानते हुए अंतिम चेतावनी जारी की है।
शिवधाम धर्माणा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष कैलाश चंद्र तिवाड़ी के मामले में कोर्ट ने 18 नवंबर 2026 को लेटर जारी कर 4 दिसंबर तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। 4 दिसंबर तक रिपोर्ट पेश में नहीं करने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
परिषद कमिश्नर को किया था रिसीवर नियुक्त
मामले में नगर परिषद कमिश्नर को रिसीवर नियुक्त किया गया था। ट्रस्ट अध्यक्ष का आरोप है कि कोर्ट के संरक्षण में स्थित कुर्क जमीन के खसरा नंबर 1631, 1483, 1484 और अन्य खसरों पर बिना परमिशन के निर्माण किया गया।
कोर्ट ने 24 सितंबर 2024 को विज्ञान भारती से जुड़े मनोज कुमार पारीक को केवल पौधरोपण की परमिशन दी गई थी। ट्रस्ट का आरोप है कि पौधरोपण की परमिशन की आड़ में जेसीबी मशीनों से खुदाई कर लगभग 40 फीट चौड़े सीमेंटेड रास्ते का निर्माण किया गया और कुर्क जमीन का मूल स्वरूप बदल दिया गया।
कोर्ट ने चार बार जारी किया लेटर
ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश चंद्र तिवाड़ी ने कुर्क जमीन की नपती करवाने, कथित अवैध रास्ते को बंद करवाने, जमीन को मूल स्वरूप में बहाल करने और संबंधित गतिविधियों की जांच की मांग की थी।
कोर्ट ने 25 अगस्त, 5 अक्टूबर और 6 नवंबर को लेटर जारी कर नगर परिषद आयुक्त से जांच रिपोर्ट मांगी थी। इसके बावजूद रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत नहीं की गई। अब 18 नवंबर को जारी पत्र में कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बार-बार निर्देशों के बावजूद जांच रिपोर्ट नहीं मिलना कोर्ट के आदेशों की अवहेलना और सरकारी दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही दिखाता है। कोर्ट के सख्त रुख के बाद अब नगर परिषद आयुक्त को 4 दिसंबर तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2563215

