[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विप्र फाउंडेशन के राधेश्याम शर्मा बने तारानगर तहसील अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

विप्र फाउंडेशन के राधेश्याम शर्मा बने तारानगर तहसील अध्यक्ष

विप्र फाउंडेशन के राधेश्याम शर्मा बने तारानगर तहसील अध्यक्ष

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

तारानगर : विप्र फाउंडेशन जोन-1B, बीकानेर ने वर्ष 2026-28 के लिए राधेश्याम शर्मा को तारानगर तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के विस्तार और समाजसेवा के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से की गई है।

जिला अध्यक्ष शम्भू दयाल शर्मा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह निर्णय प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत की अनुशंसा तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा, जोन प्रभारी मुकेश रामपुरा और जोन उपाध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा के अनुमोदन के बाद लिया गया।

राधेश्याम शर्मा की नियुक्ति पर विप्र समाज में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर भगवती प्रसाद शर्मा, पवन कुमार शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राकेश दाधीच, संदीप ओझा, किशन शर्मा, सुभाष महर्षि, परमानंद महर्षि, श्याम सुंदर आचार्य, आचार्य देवजी, डॉ. अशोक शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

समाज के प्रबुद्धजनों ने विश्वास जताया कि राधेश्याम शर्मा अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे तथा सामाजिक, शैक्षणिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों को नई गति प्रदान करेंगे।

Related Articles