[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ राजकीय महाविद्यालय में नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ राजकीय महाविद्यालय में नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों का सम्मान

बिसाऊ राजकीय महाविद्यालय में नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों का सम्मान

बिसाऊ : तहरीक ए उर्दू झुंझुनूं की ओर से राजकीय महाविद्यालय बिसाऊ में नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर (उर्दू साहित्य) शुभम कुमार भीमसर के पदभार ग्रहण करने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्हें माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।

इसी कार्यक्रम में शीशराम पूनियां के असिस्टेंट प्रोफेसर (भूगोल) के पद पर कार्यभार ग्रहण करने पर भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने दोनों शिक्षकों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

तहरीक ए उर्दू झुंझुनूं के सदर अशफ़ाक अली बिसाऊ ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में योग्य शिक्षकों की नियुक्ति विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आशा जताई कि दोनों प्राध्यापक अपने ज्ञान और अनुभव से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर तहरीक ए उर्दू झुंझुनूं के प्रतिनिधिमंडल में मोहम्मद मुजम्मिल खत्री, आबिद खान खोखर, वसीम अकरम, कय्यूम खान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles