[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, समय पर भरें ऑनलाइन आवेदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, समय पर भरें ऑनलाइन आवेदन

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, समय पर भरें ऑनलाइन आवेदन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं में नए और नवीनीकरण आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि पात्र छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन कर लें, ताकि तकनीकी समस्या या अन्य कारणों से आवेदन प्रक्रिया में देरी न हो।

महाविद्यालय के संस्थान नोडल अधिकारी सहायक आचार्य डॉ. शमशाद अली ने बताया कि छात्रवृत्ति के इच्छुक पात्र विद्यार्थी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना एकमुश्त पंजीकरण (ओटीआर) पूरा करने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शुल्क रसीद, आधार कार्ड और बैंक खाते का विवरण सहित सभी आवश्यक दस्तावेज सावधानीपूर्वक अपलोड करें, ताकि सत्यापन के दौरान परेशानी न हो।

महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को आवेदन पत्र भरने के बाद उसकी मुद्रित प्रति और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय में उपस्थित होकर सत्यापन करवाने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin