बिसाऊ में बस स्टैंड तक नहीं पहुंच रहीं रोडवेज बसें, यात्रियों में बढ़ रहा रोष
नागरिकों की मांग—पालिका बोर्ड की विशेष बैठक बुलाकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करें जनप्रतिनिधि, परिवहन मंत्री और डिपो प्रबंधक को सौंपें हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कस्बे में रोडवेज बसों के निर्धारित बस स्टैंड तक नहीं पहुंचने का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। बार-बार मांग उठाए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से आम नागरिकों और यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है। नागरिकों का कहना है कि चुनाव से पहले और बाद में भी इस समस्या को उठाया गया, लेकिन यात्रियों को अब तक राहत नहीं मिली है।
दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट हों जनप्रतिनिधि
नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और भाजपा-कांग्रेस के सभी पार्षदों से इस जनहित के मुद्दे पर एकजुट होकर पहल करने की मांग की है। उनका कहना है कि नगर पालिका बोर्ड की विशेष बैठक बुलाकर समस्या पर गंभीरता से चर्चा की जाए और सभी जनप्रतिनिधियों की सहमति से प्रस्ताव पारित किया जाए, ताकि समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।
परिवहन मंत्री और डिपो प्रबंधक को सौंपें ज्ञापन
नागरिकों की मांग है कि बोर्ड की बैठक में पारित प्रस्ताव के आधार पर सभी पार्षदों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन राजस्थान सरकार के परिवहन मंत्री और संबंधित रोडवेज डिपो प्रबंधक को सौंपा जाए। ज्ञापन के माध्यम से बिसाऊ आने वाली रोडवेज बसों के चालक-परिचालकों को बसें निर्धारित बस स्टैंड तक लाने के लिए पाबंद करने की मांग की जाए, ताकि यात्रियों को बस पकड़ने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़े।
पूरे कस्बे की समस्या, समाधान की उम्मीद
नागरिकों का कहना है कि रोडवेज बसों का बस स्टैंड तक नहीं पहुंचना किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल तक सीमित मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे बिसाऊ के यात्रियों और आमजन की सुविधा से जुड़ी समस्या है। बसें बस स्टैंड तक पहुंचने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और उन्हें आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिल सकती है।
अब नागरिकों की नजरें नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों पर टिकी हैं। देखना होगा कि जनप्रतिनिधि इस मांग पर कब पहल करते हैं और बिसाऊ की इस पुरानी समस्या के स्थायी समाधान के लिए क्या कदम उठाते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2475216


