सीकर में एआई से होगी मानसिक स्वास्थ्य विकारों की शुरुआती पहचान, आशा सहयोगिनियों और एएनएम को दिया प्रशिक्षण
सीकर में एआई से होगी मानसिक स्वास्थ्य विकारों की शुरुआती पहचान, आशा सहयोगिनियों और एएनएम को दिया प्रशिक्षण
सीकर : सामान्य मानसिक स्वास्थ्य विकारों की समुदाय स्तर पर शुरुआती पहचान और जांच को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, सीकर में आशा सहयोगिनियों और एएनएम का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित समाधान के उपयोग और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक जांच की जानकारी दी गई।
यह प्रशिक्षण आईसीएमआर–एनआईएचआर, जोधपुर की परियोजना के तहत संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज भारद्वाज के निर्देशन में आयोजित हुआ। आयोजन में डॉ. नितिन जोशी और डॉ. रमेश कुमार सांगवान की भूमिका रही। डॉ. चित्रलेखा और डॉ. सौम्या ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। वहीं, आयोजन और समन्वय में डॉ. रितु चौधरी तथा पवन कुमार का भी योगदान रहा।
प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित समाधान के उपयोग, सामान्य मानसिक स्वास्थ्य विकारों की शुरुआती जांच और जांच के बाद जरूरत के अनुसार लोगों को उचित स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। उन्हें इस प्रक्रिया से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
प्रशिक्षण में पिपराली ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाजोर, रघुनाथगढ़ और सिंहासन से जुड़े आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की आशा सहयोगिनियों और एएनएम ने भाग लिया।
इस पहल का उद्देश्य गांवों और समुदायों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान को बढ़ावा देना तथा जरूरतमंद लोगों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को मजबूत करना है। इसमें आशा सहयोगिनियों और एएनएम की भूमिका को महत्वपूर्ण माना गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2475188


