जिला परिषद चुनाव के लिए डाक मतपत्र जारी करने को सहायक रिटर्निंग अधिकारी अधिकृत
जिला परिषद चुनाव के लिए डाक मतपत्र जारी करने को सहायक रिटर्निंग अधिकारी अधिकृत
सीकर : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद सीकर के चुनाव से संबंधित डाक मतपत्र जारी करने के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी को अधिकृत किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
आदेश के अनुसार, जिला परिषद सीकर के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर, नीमकाथाना को संबंधित मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र जारी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कार्रवाई राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर के निर्देशों की पालना में की जाएगी।
जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि अधिकृत अधिकारी तत्काल प्रभाव से डाक मतपत्र प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करें और राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए पात्र मतदाताओं को डाक मतपत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2475188


