छात्रावास समिति की बैठक में घिटाला का इस्तीफा स्वीकार
छात्रावास समिति की बैठक में घिटाला का इस्तीफा स्वीकार
लाडनूं : श्री पोकर राम स्मृति किसान छात्रावास में प्रबंध कार्यकारिणी एवं साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता पदेन अध्यक्ष मोहनराम जानु पुर्व सरपंच,ओडिंट ने की। बैठक में प्रबंधकारिणी के कुल 18 सदस्यों में से 16 सदस्य व छात्रावास के आजीवन सदस्य 56 कुल इस प्रकार 72 सदस्य बैठक में उपस्थित रहे। जिसमे मोहन राम जानु, पन्नालाल भांमू, नानूराम गोदारा सहित आजीवन सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में जगदीश प्रसाद घिंटाला महासचिव का इस्तीफा स्वीकार किया गया वहीं पिथाराम सारण कोषाध्यक्ष का निष्कासन किया गया। इसी क्रम में हुकमाराम कड़वा को भी प्रबंध कारिणी से हटाया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोहर सिंह भाखर व महासचिव पद पर रामनिवास मिर्धा को 6 माह के लिए वैकल्पिक रूप से चुना गया ।
पदेन अध्यक्ष जानूं ने बताया कि शेष कार्यकारिणी यथावत रहेगी व संस्था में ऐसे व्यक्तियों के लिए कोई स्थान नहीं है। जो संस्था के हितों के विपरीत जाकर कार्य करते हैं। जिससे छात्रावास का कार्य प्रभावित हो।उन्होंने कहा कि भविष्य में काम करने वाले और समय देने वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता देकर छात्रावास क्षेत्र में निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संस्था कार्यकारिणी एवं प्रबंध कार्यकारिणी की आगामी 18 अक्टूबर को होगी वहीं चुनाव 20 दिसंबर को संपन्न होंगे। इसके अलावा संस्था की बैठक से संबंधित किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार से दूर रहने की बात कही गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2270661

