SFI ने शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका:पेपर लीक पर प्रदर्शन, बोले- छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास
SFI ने शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका:पेपर लीक पर प्रदर्शन, बोले- छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास
नवलगढ़ : स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की गुढ़ागौड़जी इकाई ने सोमवार को राजकीय कॉलेज के सामने प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एसएफआई की जिला महासचिव प्रिया मिठारवाल ने कहा कि पिछले कुछ सालों में देशभर में अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।
प्रिया मिठारवाल ने यह भी आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक के साथ सरकार के रवैये को लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं बताया। एसएफआई ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।
एसएफआई के जिला उपाध्यक्ष विकास जैदिया ने बताया कि जंतर-मंतर से संसद भवन तक प्रस्तावित छात्र मार्च में शामिल होने के लिए झुंझुनू जिला अध्यक्ष आशीष पचार दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि नवलगढ़ पुलिस ने देर रात उनके घर पहुंचकर बिना वारंट और बिना किसी मुकदमे के उन्हें हिरासत में ले लिया।
इस प्रदर्शन के दौरान रामगोपाल, विकास गुर्जर, नवीन, साहिल, विक्रम सिंह, विकास सर्वा, साक्षी, कोमल सहित बड़ी संख्या में एसएफआई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2269022


