[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी थाने में सीएलजी बैठक:अपराध रोकथाम में आमजन की भागीदारी पर जोर, ‘संचार साथी’ ऐप की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी थाने में सीएलजी बैठक:अपराध रोकथाम में आमजन की भागीदारी पर जोर, ‘संचार साथी’ ऐप की दी जानकारी

उदयपुरवाटी थाने में सीएलजी बैठक:अपराध रोकथाम में आमजन की भागीदारी पर जोर, ‘संचार साथी’ ऐप की दी जानकारी

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी पुलिस थाने में सोमवार को सामुदायिक संपर्क समूह (सीएलजी) सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदस्यों को ‘संचार साथी’ ऐप के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सीएलजी सदस्यों की सक्रिय भूमिका पर चर्चा की गई।

बैठक में पुलिस उप अधीक्षक सुगन सिंह ने कानून एवं शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, साइबर अपराधों से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा और नशे के खिलाफ जन-जागरूकता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

पुलिस और आमजन के बीच बेहतर तालमेल पर जोर

पुलिस उप अधीक्षक ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर तालमेल एवं विश्वास बनाए रखने में सीएलजी सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है और सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सकता है।

उन्होंने बैठक में आमजन से जुड़ी पुलिस संबंधी समस्याओं की जानकारी ली और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील

थाना प्रभारी रामपाल मीणा ने सीएलजी सदस्यों से अपील की कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता बताई।

बैठक में पूर्व पार्षद राजेंद्र प्रसाद मारवाल, हरिप्रसाद शर्मा, राहुल चेजारा, अमित अली कच्छावा, विमल बंसल, कमल जीनगर, नितेश सैनी, अकरम मुगल, विजय कुमार, संजय खान और यूनुस कुरैशी सहित कई सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles