[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद इंद्र सिंह स्मारक पर स्वच्छता मिशन प्रभारी कमल कांत शर्मा का अभिनंदन, शहीदों को किया नमन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शहीद इंद्र सिंह स्मारक पर स्वच्छता मिशन प्रभारी कमल कांत शर्मा का अभिनंदन, शहीदों को किया नमन

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत स्मारक परिसर में किया पौधारोपण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भारत स्वच्छता मिशन के प्रभारी नियुक्त होने के बाद भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा का शहीद इंद्र सिंह स्मारक पर भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत कमल कांत शर्मा ने शहीद इंद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन कर की। उन्होंने कहा कि देश के वीर शहीदों का बलिदान हमें राष्ट्र सेवा और स्वच्छता जैसे कार्यों के लिए प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर शहीद परिवारजनों और उपस्थित लोगों ने कमल कांत शर्मा को पारंपरिक साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। लोगों ने स्वच्छता मिशन के तहत उनके आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। कमल कांत शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता मिशन को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शहीद इंद्र सिंह स्मारक परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर शहीद इंद्र सिंह के पुत्र दलीप सैनी, चंचल सैनी इस्लामपुर, शहीद के भाई बजरंग लाल सैनी, मनीराम सैनी, बुधराम सैनी नंदू, दलीप सैनी बगड़, महिपाल सैनी बड़ागांव, ओमप्रकाश शर्मा पत्रकार, अनिल सैनी, प्रशांत सैनी, पप्पू सैनी, कार्तिक सैनी, पिंटू सैनी, सलमान खान, कुलदीप कुमार, राहुल कस्वा, विक्रम सैनी, संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में बस्तीवासी मौजूद रहे।

Related Articles