[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना CHC में पहली बार सफल सिजेरियन प्रसव:जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ; प्रभारी बोले- लोगों का सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर विश्वास मजबूत होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

पलसाना CHC में पहली बार सफल सिजेरियन प्रसव:जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ; प्रभारी बोले- लोगों का सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर विश्वास मजबूत होगा

पलसाना CHC में पहली बार सफल सिजेरियन प्रसव:जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ; प्रभारी बोले- लोगों का सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर विश्वास मजबूत होगा

पलसाना : राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पलसाना ने पहली बार सफल सिजेरियन प्रसव कराया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को जटिल प्रसव के मामलों में अब बड़े अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

गर्मवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी पलसाना में भर्ती कराया गया था। मेडिकल टीम ने लगभग 24 घंटे तक सामान्य प्रसव कराने का प्रयास किया। हालांकि बच्चे का वजन कम होने और प्रसूता की लंबाई कम होने के कारण सामान्य प्रसव संभव नहीं हो पाया। मां और गर्भस्थ शिशु की सुरक्षा को देखते हुए डॉक्टर ने सिजेरियन ऑपरेशन का निर्णय लिया।

सीएचसी पलसाना का पहला सिजेरियन प्रसव

सिजेरियन ऑपरेशन करने वाले डॉ. नीरज चौधरी ने बताया कि मेडिकल टीम ने पूरी सावधानी और विशेषज्ञता के साथ ऑपरेशन किया। ऑपरेशन सफल रहा और गर्भवती ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। उन्होंने यह भी बताया कि यह सीएचसी पलसाना का पहला सिजेरियन प्रसव है। वर्तमान में जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और चिकित्सकीय निगरानी में हैं।

इस सफल ऑपरेशन में सीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश जांगिड़ के मार्गदर्शन में निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र यादव, नर्सिंग ऑफिसर शीशराम, ललिता और विजय सहित पूरी मेडिकल टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के समन्वित प्रयासों से यह जटिल प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

सीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश जांगिड़ ने बताया कि अस्पताल में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार सिजेरियन प्रसव की सफलता से क्षेत्र के लोगों का सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास और मजबूत होगा। इस उपलब्धि से पलसाना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा और अनावश्यक रेफरल की स्थिति में कमी आएगी।

Related Articles