विद्यालयों के कायाकल्प में समर्पित भामाशाह हरिप्रसाद बुधिया को 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में मिलेगा सम्मान
विद्यालयों के कायाकल्प में समर्पित भामाशाह हरिप्रसाद बुधिया को 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में मिलेगा सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
रतननगर : शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सहयोग देने वाले दानदाताओं (भामाशाहों) को सम्मानित करने की कड़ी में इस वर्ष भी राज्य सरकार द्वारा 30वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह-2026 आयोजित किया जा रहा है। इसी समारोह में रतननगर, चूरू निवासी एवं वर्तमान में कोलकाता में निवासरत भामाशाह हरिप्रसाद बुधिया को विद्यालयों को भौतिक विकास एवं अन्य संसाधन उपलब्ध करवाने में दिए गए उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया जाएगा l
प्रारम्भिक शिक्षा विभाग एवं पंचायतीराज (प्रारम्भिक शिक्षा) विभाग, राजस्थान द्वारा प्रेषित पत्र में बताया गया है कि बुधिया द्वारा विद्यालय भवन निर्माण, अतिरिक्त निर्माण, निर्मित भवन, भूमि एवं अन्य भौतिक संसाधन उपलब्ध कराने में दिए गए महत्वपूर्ण सहयोग को देखते हुए शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में उनके योगदान हेतु विभाग उनका आभारी है तथा भामाशाह सम्मान समारोह-2026 में सम्मानित किए जाने वाले दानदाताओं की श्रृंखला में उनका नाम चयनित किया गया है।
रतननगर स्थित बृजलाल बुधिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य अनिल कुमार के प्रेरणादायी प्रयासों से भामाशाह हरिप्रसाद बुधिया द्वारा विद्यालय में 6 बड़े कक्षा-कक्षों का निर्माण, विद्यालय भवन एवं खेल मैदान में रंग-रोगन का कार्य, इंटरएक्टिव बोर्ड, चार इन्वर्टर सेट, टू वे कम्युनिकेशन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, साउंड सिस्टम, स्वेटर वितरण तथा शौचालय निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों हेतु सहयोग प्रदान किया गया, जिससे विद्यालय की भौतिक संरचना एवं शिक्षण व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।समारोह दिनांक 29 जून, 2026 को प्रातः 11 बजे बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित होगा। समारोह हेतु कार्यालय संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, संभाग जयपुर में नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2226851


