खबर का असर : 8 साल पुराना मामला सुलझा, कुंड निर्माण स्वीकृति राशि पहुंचाकर प्रशासन ने दिलाया न्याय
जनमानस शेखावाटी न्यूज ने प्रमुखता से की थी खबर प्रकाशित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाला आपका अपना दैनिक जनमानस शेखावाटी न्यूज पेपर व दैनिक समाचार की खबर का बड़ा असर सामने आया है। ग्राम पंचायत कल्याणसर में कुंड निर्माण के नाम पर राशि लेने और वर्षों तक कार्य नहीं होने का मामला जैसे ही अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ, प्रशासन हरकत में आया और आखिरकार 8 साल से लंबित कार्य को पूरा करवाकर पीड़ित को न्याय दिलाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्याणसर निवासी श्याम दास स्वामी ने वर्ष 2018 में सरकारी योजना के तहत कुंड निर्माण के लिए ग्राम पंचायत में 15 हजार रुपये जमा करवाए थे। ग्रामीण क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए उन्होंने यह राशि अपने परिवार और पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था हेतु दी थी। लेकिन लंबे समय तक न तो कुंड का निर्माण हुआ और न ही जमा राशि वापस लौटाई गई।
पीड़ित पिछले करीब 8 वर्षों से ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों के चक्कर काटते रहे, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिलता रहा। कई बार मौखिक शिकायतें करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इस गंभीर मामले को जनमानस शेखावाटी न्यूज ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई। जैसे ही खबर प्रकाशित होते ही संबंधित विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को उसका उचित समाधान प्रदान किया गया।
इससे यह स्पष्ट हो गया कि यदि जनहित के मुद्दों को सशक्त रूप से उठाया जाए, तो प्रशासन को कार्रवाई करनी ही पड़ती है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़ित श्याम दास स्वामी ने राहत की सांस ली और जनमानस शेखावाटी न्यूज पेपर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि अखबार उनकी आवाज नहीं उठाता, तो उन्हें न्याय मिलना संभव नहीं था। ग्रामीणों ने भी अखबार की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही लोकतंत्र की असली ताकत है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मीडिया समाज का सशक्त प्रहरी है, जो आमजन की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर समाधान करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
मीडिया की ताकत बनी आमजन की आवाज
इस पूरे मामले ने यह संदेश दिया है कि जब पत्रकारिता जनहित में ईमानदारी से काम करती है, तो वर्षों से अटकी समस्याएं भी हल हो सकती हैं। जनमानस शेखावाटी यह पहल न केवल सराहनीय है, बल्कि अन्य मीडिया संस्थानों के लिए भी एक प्रेरणा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2226911


