[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का शिकंजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का शिकंजा

बिसाऊ नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का शिकंजा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खांन

बिसाऊ : नगरपालिका मंडल बिसाऊ ने कस्बे में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। नगर पालिका द्वारा महनर रोड स्थित श्याम सिटी एवं चूरू रोड स्थित हाइपर सिटी नामक कॉलोनियों के खातेदारों और कॉलोनाइजरों को राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1958 की धारा 90-क के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। जारी प्रेस नोट के अनुसार इन कॉलोनियों को कृषि भूमि पर बिना स्वीकृति विकसित किया जा रहा था। नगरपालिका प्रशासन ने संबंधित पक्षों को नियमानुसार 90-क के तहत आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।नगरपालिका के इस कदम से अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने वाले लोगों में भी हलचल मच गई है। प्रशासनिक सख्ती के बाद क्षेत्र में भू-माफियाओं और अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों में हड़कंप का माहौल देखा जा रहा है। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि शहर में बिना स्वीकृति विकसित होने वाली कॉलोनियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles