निर्जला एकादशी पर देवकिशन स्मृति सेवा समिति ने गौशाला में भेंट किया हरा चारा
निर्जला एकादशी पर देवकिशन स्मृति सेवा समिति ने गौशाला में भेंट किया हरा चारा
रतनगढ़ : देवकिशन स्मृति सेवा समिति की ओर से निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रतनगढ़ पिंजरापोल गौशाला में सेवा कार्य किया गया। गौशाला प्रबंधन के अनुरोध पर समिति द्वारा चूरू रोड स्थित गौशाला में एक पिकअप हरा चारा उपलब्ध कराया गया।
गौशाला प्रबंधक रामदेव पारीक ने समिति सदस्यों का स्वागत करते हुए इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा के लिए किया गया यह प्रयास सराहनीय है और इससे गौशाला में मौजूद गौवंश को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर समिति के विश्वनाथ सोनी, योगाचार्य सांवरमल जांगीड़, नरोत्तम लाल सोनी, देवेंद्र कुमार यादव, वैद्य लक्ष्मीनारायण शर्मा, अरुण कुमार शर्मा सीए, भुवनेश कुमार इंदौरिया सीए सहित गौशाला प्रबंधक रामदेव पारीक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2226851


