[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेवा शिविरों से आमजन को मिल रही त्वरित राहत : अभिनेश महर्षि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

सेवा शिविरों से आमजन को मिल रही त्वरित राहत : अभिनेश महर्षि

लधासर, गोगासर, जैतासर और छापर में शिविरों का किया अवलोकन, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रतनगढ़ : रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने गुरुवार को राज्य सरकार की ओर से आयोजित सेवा शिविरों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत लधासर, गोगासर, जैतासर एवं छापर नगरपालिका में पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

पूर्व विधायक महर्षि ने शिविरों में पहुंचकर आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सरकारी सेवाओं और योजनाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की स्थिति के बारे में चर्चा की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।

महर्षि ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए और प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत गोगासर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ जनकल्याण के कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। सेवा शिविरों के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का समाधान होने से आमजन का विश्वास मजबूत हो रहा है।

इस दौरान जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles