[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सालासर के रामपाल सिंह शेखावत की ईमानदारी से यात्री को वापस मिला खोया सोने का मंगलसूत्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सालासर के रामपाल सिंह शेखावत की ईमानदारी से यात्री को वापस मिला खोया सोने का मंगलसूत्र

सालासर के रामपाल सिंह शेखावत की ईमानदारी से यात्री को वापस मिला खोया सोने का मंगलसूत्र

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

सुजानगढ़ : सालासर बालाजी के दर्शन के लिए आए हरियाणा के पानीपत निवासी कपिल नैन और उनके परिवार को ईमानदारी की मिसाल देखने को मिली। गेस्ट हाउस संचालक रामपाल सिंह शेखावत की सजगता और ईमानदारी से यात्री का खोया हुआ सोने का मंगलसूत्र सुरक्षित वापस मिल गया।

जानकारी के अनुसार पानीपत निवासी कपिल नैन अपनी पत्नी रेणु के साथ सालासर बालाजी दर्शन के लिए आए थे। इस दौरान वे राजश्री गेस्ट हाउस में ठहरे। अगले दिन परिवार के साथ पानीपत के लिए रवाना होने के बाद रास्ते में रेणु को गले पर मंगलसूत्र नहीं मिला। जांच करने पर पता चला कि वह गेस्ट हाउस के कमरे में ही छूट गया है।

इसके बाद कपिल नैन ने गेस्ट हाउस संचालक रामपाल सिंह शेखावत को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रामपाल सिंह ने तुरंत संबंधित कमरे की जांच की। तलाशी के दौरान कमरे में बेड के तकिए के नीचे सोने का मंगलसूत्र सुरक्षित मिला।

रामपाल सिंह शेखावत ने तत्काल कपिल नैन को फोन कर मंगलसूत्र मिलने की सूचना दी और उसे सुरक्षित रखने का भरोसा दिलाया। गुरुवार को जब कपिल नैन अपनी पत्नी के साथ दोबारा सालासर पहुंचे तो यशोदानंदन पुजारी की मौजूदगी में रामपाल सिंह शेखावत ने सोने का मंगलसूत्र उन्हें सही-सलामत सौंप दिया।

अपना कीमती मंगलसूत्र वापस पाकर कपिल नैन ने रामपाल सिंह शेखावत की ईमानदारी की जमकर सराहना की और गले मिलकर उनका धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर यशोदानंदन पुजारी ने भी रामपाल सिंह के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

Related Articles