MSME दिवस पर सीकर में जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी योजनाओं की जानकारी
MSME दिवस पर सीकर में जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी योजनाओं की जानकारी
सीकर : अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) दिवस के अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक जयपुर की ओर से सीकर में MSME क्षेत्र के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ RBI जयपुर के क्षेत्रीय निदेशक रणजीव शंकर ने किया। उन्होंने कहा कि MSME क्षेत्र देश की “उद्यमिता की नर्सरी” है, जो नवाचार को बढ़ावा देने के साथ कृषि के बाद बड़ा रोजगार प्रदाता है। उन्होंने बैंकों से MSME इकाइयों को दीर्घकालिक व्यावसायिक भागीदार के रूप में बढ़ावा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में RBI के उप महाप्रबंधक राव क्षितिजराज सिंह ने MSME के लिए जारी योजनाओं और पहलों की जानकारी दी। इस दौरान RBI, जिला उद्योग केंद्र, SIDBI, नाबार्ड, SBI और RXIL के प्रतिनिधियों ने विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा की। कार्यक्रम में MSME इकाइयों के उद्यमियों और संभावित उद्यमियों सहित 120 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2225205
