[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्टेडियम के सामने मौत के गड्ढे, रोज फिसल रहे वाहन:लोग बोले- करोड़ों टैक्स देने के बाद भी नहीं मिली सुविधा,प्रशासन की लापरवाही आई सामने


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

स्टेडियम के सामने मौत के गड्ढे, रोज फिसल रहे वाहन:लोग बोले- करोड़ों टैक्स देने के बाद भी नहीं मिली सुविधा,प्रशासन की लापरवाही आई सामने

स्टेडियम के सामने मौत के गड्ढे, रोज फिसल रहे वाहन:लोग बोले- करोड़ों टैक्स देने के बाद भी नहीं मिली सुविधा,प्रशासन की लापरवाही आई सामने

सीकर : सीकर के सांवली‌ रोड पर जिला स्टेडियम के सामने सड़क में बने गड्डे लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। PWD और नगर परिषद की लापरवाही शहरवासियों के लिए परेशानी बन गई है। सड़क के बीच बने बड़े-बड़े गड्ढों और उखड़ी हुई सड़क के कारण रोजाना वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। अभी 17 जून को भी एक बाइक सवार स्लिप होने के बाद गंभीर घायल हो गया था, जिसे बाद में जयपुर रेफर करना पड़ा।

गड्ढों से बचने के लिए लोगों ने खुद रख दिए पत्थर

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां प्रतिदिन 7-8 बाइक सवार फिसल जाते हैं। स्टेडियम के पास सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि दुपहिया और चौपहिया वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो गया है। गड्ढों में वाहन उतरने से नुकसान भी हो रहा है। प्रशासन की अनदेखी से परेशान स्थानीय लोगों ने हादसों से बचाव के लिए सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर रख दिए हैं, लेकिन ये पत्थर और गड्ढे अब खुद वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।

करोड़ों का टैक्स देने के बाद भी बुनियादी सुविधाएं नहीं

तोदी नगर कॉलोनी निवासी संपत अग्रवाल ने बताया कि लाखों-करोड़ों का टैक्स देने के बाद भी बुनियादी सुविधाएं तक नसीब नहीं हो रही हैं। वार्ड पार्षद से लेकर नगर परिषद के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक रूप से इस समस्या के बारे में अवगत कराया गया है।

खेल स्टेडियम और स्मृति वन होने के कारण इस रोड पर सुबह-शाम के वक्त खिलाड़ियों और वॉक करने वालों की भारी भीड़ रहती है। टूटी सड़क और बिखरे पत्थरों के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन, नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी से जल्द गड्ढे भरकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Related Articles