किरणपाल ने चिड़ावा एसडीएम का पदभार संभाला:उदयपुर के वल्लभनगर से ट्रांसफर होकर आई, समस्याओं का जल्दी समाधान प्राथमिकता
किरणपाल ने चिड़ावा एसडीएम का पदभार संभाला:उदयपुर के वल्लभनगर से ट्रांसफर होकर आई, समस्याओं का जल्दी समाधान प्राथमिकता
चिड़ावा : चिड़ावा में आरएएस नरेश सोनी के उदयपुर नगर निगम में आयुक्त पद पर ट्रांसफर के बाद किरणपाल ने एसडीएम का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने मंगलवार को यह जिम्मेदारी संभाली। किरणपाल उदयपुर के वल्लभनगर एसडीएम पद से ट्रांसफर होकर चिड़ावा आई हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने तहसीलदार रामकुमार पूनिया, नायब तहसीलदार बलबीर सिंह कुलहरि और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया से क्षेत्र के बारे में जानकारी ली।
एसडीएम किरणपाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। साथ ही, सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ जनता तक पहुंचाना भी उनके मुख्य फोकस में रहेगा। कार्मिक विभाग की सर्विस हिस्ट्री के अनुसार, किरणपाल आरएएस परीक्षा 2021 की टॉपर रही हैं। उन्होंने आरएएस परीक्षा 2021 में पूरे राजस्थान में तीसरी रैंक हासिल की थी। इससे पहले, वे सहकारिता विभाग में कोऑपरेटिव इंस्पेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2224904


