[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई थाने में मोहर्रम पर्व पर सीएलजी की बैठक:शांति व्यवस्था बनाए रखने सहित कई मुद्दों पर सदस्यों से हुई चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई थाने में मोहर्रम पर्व पर सीएलजी की बैठक:शांति व्यवस्था बनाए रखने सहित कई मुद्दों पर सदस्यों से हुई चर्चा

बबाई थाने में मोहर्रम पर्व पर सीएलजी की बैठक:शांति व्यवस्था बनाए रखने सहित कई मुद्दों पर सदस्यों से हुई चर्चा

बबाई : बबाई थाने में मंगलवार थानाधिकारी राजपाल यादव की अध्यक्षता में सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) सदस्यों की बैठक हुई। यह बैठक 26 जून को मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व के मद्देनजर कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

थानाधिकारी राजपाल यादव ने बताया कि मोहर्रम पर्व को देखते हुए शांति व्यवस्था सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। उन्होंने सीएलजी सदस्यों को साइबर ठगी, यातायात नियमों का पालन, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत थाने में देने और किराएदार रखने पर उनके आवश्यक दस्तावेज लेकर थाने में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित करने के बारे में भी जानकारी दी गई।

बैठक में थानाधिकारी राजपाल यादव और सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार के साथ डॉ. प्रदीप सुरोलिया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य धूड़ाराम खटाणा, रामनिवास गुर्जर, राजेन्द्र जाट, कैलाश बटार, पंच मनोज सैन, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पवन तिवाड़ी, भाजपा नेता अजय भार्गव, अमित शर्मा, मुकेश मावंडीया, असलम पंच, इमरान मंसूरी, इस्लामुद्दीन, इस्लाम खंडेलची, मालीराम शर्मा, राजू सैनी, अभिषेक पंवार, सचिन पंवार, बबाई थाने का स्टाफ और समस्त सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles