मानोता जाटान गांव का युवक बना अग्निवीर:भारतीय सेना में टेक्नीशियन पद पर हुआ सलेक्ट, ग्रामीणों ने किया सम्मानित
मानोता जाटान गांव का युवक बना अग्निवीर:भारतीय सेना में टेक्नीशियन पद पर हुआ सलेक्ट, ग्रामीणों ने किया सम्मानित
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के मानोता जाटान गांव निवासी सचिन स्वामी का अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में टेक्नीशियन पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। उनके सम्मान में धर्मपाल स्वामी की अध्यक्षता में हनुमान मंदिर मानोता जाटान में एक समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में ग्रामीणों ने सचिन स्वामी को सम्मानित किया। इस दौरान मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। सचिन के पिता मनरूप स्वामी ने बताया कि उनके बेटे का चयन अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में टेक्नीशियन पद पर हुआ है। उनकी ट्रेनिंग गोवा में निर्धारित की गई है।
ट्रेनिंग के लिए रवाना होने से पहले गांव के लोगों ने हनुमान मंदिर में सचिन का सम्मान किया और उन्हें देश सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि सेना में चयन किसी भी युवा और उसके परिवार के लिए गर्व का विषय होता है। वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि सचिन स्वामी ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है।
इस अवसर पर सभाचंद ढाका, अरविंद जांगिड़, सुनील शर्मा, रामचंद्र स्वामी, सुरेंद्र स्वामी, मंदिर पुजारी राजेंद्र स्वामी, सज्जन ढाका, योगेश स्वामी, प्रदीप स्वामी, विजेंद्र स्वामी, सरोज देवी, मनीषा कुमारी, भारती कुमारी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2224876


