[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में मोहर्रम से पहले आलमसद्दे का जुलूस:’या हुसैन’ की सदाएं गूंजीं, मातमी धुन बजाते हुए निकले युवा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में मोहर्रम से पहले आलमसद्दे का जुलूस:’या हुसैन’ की सदाएं गूंजीं, मातमी धुन बजाते हुए निकले युवा

लक्ष्मणगढ़ में मोहर्रम से पहले आलमसद्दे का जुलूस:'या हुसैन' की सदाएं गूंजीं, मातमी धुन बजाते हुए निकले युवा

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में मोहर्रम पर्व से पहले पारंपरिक आलमसद्दे का जुलूस मंगलवार को अकीदत के साथ निकाला गया। मोहल्ला पिनारान से शुरू हुए इस जुलूस में मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में युवक, बुजुर्ग और धर्मावलंबी शामिल हुए। ये जुलूस मोहर्रम के संदेश वाहक के रूप में कबुतरिया कुआं, चौपड़ बाजार, पुराने बस स्टैंड, न्यामा बाजार और कर्बला चौराहा सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस फिर से मोहल्ला पिनारान पहुंचकर संपन्न हुआ।

मातमी धुन बजाते हुए चले युवक

जुलूस में शामिल युवक ढोल-ताशों पर मातमी धुनें बजाते हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग में “या हुसैन” की सदाएं गूंजती रहीं, जिससे माहौल गमगीन लेकिन श्रद्धा से ओतप्रोत नजर आया। स्थानीय मुस्लिम समाज के लोगों के अलावा आसपास के शहरों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में युवा और अकीदतमंद लक्ष्मणगढ़ पहुंचे थे।

जुलूस को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह और डीएसपी दिलीप कुमार मीणा लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे थे। डीएसपी मीणा के नेतृत्व में लक्ष्मणगढ़ और बलारां थाना पुलिस के जवानों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया था।

देखें जुलूस से जुड़े PHOTOS

युवा मातमी धुन बजाते हुए कस्बे के मार्गों से गुजरे।
युवा मातमी धुन बजाते हुए कस्बे के मार्गों से गुजरे।

Related Articles