[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में मोहर्रम पर्व से पहले छतों का ड्रोन सर्वे:पुलिस 3 दिन तक लगातार करेगी निगरानी; 26 जून की शाम को निकलेगा जुलूस

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में मोहर्रम पर्व से पहले छतों का ड्रोन सर्वे:पुलिस 3 दिन तक लगातार करेगी निगरानी; 26 जून की शाम को निकलेगा जुलूस

सीकर में मोहर्रम पर्व से पहले छतों का ड्रोन सर्वे:पुलिस 3 दिन तक लगातार करेगी निगरानी; 26 जून की शाम को निकलेगा जुलूस

सीकर : सीकर में मोहर्रम पर्व पर 26 जून को जुलूस निकाला जाएगा। इससे पहले शहर में कोतवाली पुलिस की ओर से बुधवार को ड्रोन से छतों का सर्वे किया गया। लगातार 3 दिन तक जुलूस के रूट की ड्रोन से निगरानी होगी। बता दें कि 26 जून की शाम को मोहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा।

शहर कोतवाल SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया- 25 जून को कत्ल की रात है। वहीं 26 जून को मोहर्रम पर्व पर जुलूस निकाला जाएगा। इसके लिए मंगलवार को प्रशासन और पुलिस के द्वारा रूट चेकिंग की गई थी। इसके बाद बुधवार को ड्रोन सर्वे किया गया। मोहर्रम पर्व तक लगातार जुलूस के रूट और शहर की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।

ड्रोन से छतों का सर्वे करते हुए SHO सुनील कुमार जांगिड़ और टीम।
ड्रोन से छतों का सर्वे करते हुए SHO सुनील कुमार जांगिड़ और टीम।
ड्रोन से जुलूस के रूट की छतों की निगरानी की गई।
ड्रोन से जुलूस के रूट की छतों की निगरानी की गई।

छतों पर कोई सामान मिला तो करेंगे चिह्नित

SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया- सीकर में ड्रोन सर्वे में जिन छतों पर कोई सामान पड़ा मिला। उन्हें चिह्नित करके समाधान करवाया जाएगा। सीकर में इस बार भी सांप्रदायिक सौहार्द के साथ यह पर्व मनाया जाएगा। बता दें कि सीकर में जाट बाजार और मोचीवाड़ा एरिया से मोहर्रम के जुलूस निकाले जाते हैं। दोनों एरिया से निकलने वाले जुलूस सालासर बस स्टैंड पर आकर मिलते हैं। इसके बाद यह कर्बला की तरफ जाते हैं।

Related Articles