5 वर्षीय मासूम 13 दिन से लापता:परिजनों-ग्रामीणों ने एडीएम-एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया
5 वर्षीय मासूम 13 दिन से लापता:परिजनों-ग्रामीणों ने एडीएम-एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया
नीमकाथाना : नीमकाथाना इलाके के निमोद स्थित हिंगलाज माता मंदिर से लापता हुए 5 वर्षीय मासूम का 13 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चल रहे सर्च अभियान के बावजूद बालक का पता न चलने से परिजनों और ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों और परिजनों ने एडीएम भागीरथ साख एवं उपखंड अधिकारी राजवीर यादव को ज्ञापन सौंपा। इसमें मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।
उपखंड कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित अवधि में मासूम का पता नहीं लगाया गया, तो ग्रामीण और सर्व समाज के लोग उपखंड कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
परिजनों के साथ मंदिर में दर्शन करने आया था
मासूम अपने परिजनों के साथ निमोद स्थित हिंगलाज माता मंदिर में दर्शन करने गया था, जहां से वह अचानक लापता हो गया। इसके बाद से पुलिस, एसडीआरएफ, वन विभाग और ग्रामीण लगातार विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान चला रहे हैं, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है।
इस दौरान प्रशासक शेर सिंह, प्रशासक जयसिंह भागोट, दुर्गा सिंह, बालक के नाना हरफूल सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और परिवारजन मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2224878


