गुमशुदगी के 36 घंटे में पुलिस ने नाबालिग को ढूंढा:250 CCTV फुटेज खंगाले, मेरठ से किया दस्तयाब
गुमशुदगी के 36 घंटे में पुलिस ने नाबालिग को ढूंढा:250 CCTV फुटेज खंगाले, मेरठ से किया दस्तयाब
चिड़ावा : चिड़ावा पुलिस ने एक गुमशुदा नाबालिग को महज 36 घंटे में उत्तर प्रदेश के मेरठ से ढूंढ निकाला है। पुलिस ने इस ऑपरेशन के लिए 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
पुलिस के अनुसार, परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका 15 वर्षीय बेटा 17 जून को दोपहर तीन बजे बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की।
डीएसपी विकास धींधवाल और सीआई राजेंद्र मीणा के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने नाबालिग की तलाश के लिए चिड़ावा से ही संबंधित रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए।
250 सीसीटीवी फुटेज खंगाले
करीब 250 सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों की मदद, साइबर सेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नाबालिग को 36 घंटे के भीतर मेरठ (उत्तर प्रदेश) से दस्तयाब कर लिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2218652


