सरदारशहर की मुख्य सड़कें बदहाल, जगह-जगह हुए गड्ढे:नगर परिषद आयुक्त बोले- मौसम साफ होते ही होगी कार्रवाई
सरदारशहर की मुख्य सड़कें बदहाल, जगह-जगह हुए गड्ढे:नगर परिषद आयुक्त बोले- मौसम साफ होते ही होगी कार्रवाई
सरदारशहर : सरदारशहर नगर परिषद क्षेत्र की कई मुख्य सड़कें इन दिनों बदहाल स्थिति में हैं। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और टूटी सड़कों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत और ज्ञापन देने के बावजूद सड़कों की मरम्मत नहीं करवाई जा रही है।
शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
ऑटो चालक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि टूटी हुई सड़कों पर वाहन चलाने से उनके ऑटो को लगातार नुकसान पहुंच रहा है। उन्हें आए दिन मरम्मत और रखरखाव पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। शर्मा ने ये भी बताया कि इस समस्या को लेकर प्रशासन और नगर परिषद को कई बार अवगत कराया जा चुका है, यहां तक कि सरदारशहर एसडीएम को भी ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

बारिश में पानी भरने पर होती है परेशानी
शहर की प्रमुख सड़कों में पुलिस थाना से कच्चा बस स्टैंड मार्ग और अर्जुन क्लब अस्पताल के आगे बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। ये मार्ग शहर का व्यस्ततम मार्ग होने के बावजूद लंबे समय से बदहाल पड़ा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की आशंका और अधिक बढ़ जाती है।
मौसम साफ होते ही होगी मरम्मत
इस संबंध में नगर परिषद आयुक्त मघराज डूडी ने बताया कि वर्तमान में बरसात का मौसम होने के कारण सड़क मरम्मत कार्य करवाने पर पानी आने से सड़कें दोबारा क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि मौसम साफ होते ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी। हालांकि, जिन स्थानों पर तत्काल सुधार की अधिक आवश्यकता है, वहां जल्द ही कार्य शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य मार्गों की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि आमजन और वाहन चालकों को राहत मिल सके तथा संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2218790


