[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगरपरिषद के बाहर चल रहा धरना 49 वें दिन समाप्त:गांधी चौक पार्क में लगेगी डाॅ बी. आर. अंबेडकर और कवि कन्हैयालाल सेठिया की मूर्तियां, आमजन के लिए खुला रहेगा पार्क

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

नगरपरिषद के बाहर चल रहा धरना 49 वें दिन समाप्त:गांधी चौक पार्क में लगेगी डाॅ बी. आर. अंबेडकर और कवि कन्हैयालाल सेठिया की मूर्तियां, आमजन के लिए खुला रहेगा पार्क

नगरपरिषद के बाहर चल रहा धरना 49 वें दिन समाप्त:गांधी चौक पार्क में लगेगी डाॅ बी. आर. अंबेडकर और कवि कन्हैयालाल सेठिया की मूर्तियां, आमजन के लिए खुला रहेगा पार्क

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के गांधी चौक में बाबा साहब अंबेडकर और महाकवि कन्हैयालाल सेठिया की मूर्तियां लगाने की मांग को लेकर नगर परिषद के बाहर चल रहा धरना शनिवार को समाप्त हो गया। कांग्रेस नेता अजय ढेनवाल अपने साथियों के साथ पिछले 49 दिनों से धरने पर बैठे थे।

शनिवार को एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा और तहसीलदार गिरधारीलाल पारीक धरना स्थल पर पहुंचे और अजय ढेनवाल को माला पहनाकर धरना समाप्त करवाया। इस दौरान ढेनवाल ने अधिकारियों का स्वागत किया, वहीं अधिकारियों ने भी ढेनवाल का सम्मान किया।

आमजन के लिए खुला रहेगा पार्क

ढेनवाल ने बताया कि गांधी चौक पार्क में नगर परिषद की संपत्ति होने संबंधी बोर्ड लगा दिया गया है। साथ ही पार्क को आमजन के लिए खुला रखने पर भी सहमति बनी है। उन्होंने बताया कि मूर्तियां स्थापित करने की मांग को लेकर अधिकारियों द्वारा उच्चाधिकारियों को पत्र लिखे जाने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया।

इस दौरान प्रदीप तोदी, इदरीश गौरी, मोहम्मद रफीक खींची, तरुण सियोता, मोहनलाल मेघवाल, इकबाल खान, अमजद खान, बिलाल भुरान सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles