[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भोपालगढ़ में जनहित मांगों को लेकर धरना 94वें दिन भी जारी, समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भोपालगढ़ में जनहित मांगों को लेकर धरना 94वें दिन भी जारी, समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

भोपालगढ़ में जनहित मांगों को लेकर धरना 94वें दिन भी जारी, समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों का विभिन्न जनहित मांगों को लेकर चल रहा धरना शुक्रवार को 94वें दिन भी जारी रहा। धरना खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा कथित झूठे मुकदमे, आस्था की देवी सती माता के आम रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाने, अभ्यारण्य क्षेत्र से आने वाले जंगली जानवरों से मारे गए पालतू पशुओं का उचित मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर किया जा रहा है।

धरने की अध्यक्षता अशोक कुमार जांगिड़ ने की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से जनभावनाओं को देखते हुए जल्द समाधान की मांग की। धरना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि मांगों का समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान गोकुलचंद सैनी, सुरेश कुमावत, मनोज, बाबूलाल नायक, नवल किशोर पारीक, रोशन लाल, भूपेंद्र सिंह सोढा, चन्दगीराम सैनी, गिरधारी, बाबूलाल सैनी, लाल सिंह ईंदा, श्याम सिंह, प्रदीप सिंह चौहान, गोपीराम सैनी, सुगन लाल, सुभाष चंद्र, सीताराम कुमावत, सुरेश शाह, अशोक कुमार, अमन, दीनदयाल नायक, गोवर्धन सैनी, गजेंद्र पारीक, अरविंद सिंह निरवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles