[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खबर का असर : मंगलपुरा चौराहे कोर्ट परिसर के पास दो महीने से बंद हाईमास्ट लाइट, बाईपास हाईवे मार्ग पर अंधेरे से बढ़ी परेशानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलाडनूं

खबर का असर : मंगलपुरा चौराहे कोर्ट परिसर के पास दो महीने से बंद हाईमास्ट लाइट, बाईपास हाईवे मार्ग पर अंधेरे से बढ़ी परेशानी

खबर का असर : मंगलपुरा चौराहे कोर्ट परिसर के पास दो महीने से बंद हाईमास्ट लाइट, बाईपास हाईवे मार्ग पर अंधेरे से बढ़ी परेशानी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

लाडनूं : शहर के व्यस्ततम हाईवे स्थित मंगलपुरा चौराहे पर कोर्ट-कचहरी परिसर के पास स्थापित हाईमास्ट लाइट करीब दो महीनों से बंद पड़ी है। शाम ढलते ही हाई मास्ट लाईट के खराब रहने से इस क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी नहीं हो पाती इससे आमजन एवं वाहन चालकों को अंधेरे में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुश्ताक खान कायमखानी सहित अनेक गणमान्य नागरिको का कहना है कि यह चौराहा शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है, जहां दिन रात वाहनों एवं लोगों की आवाजाही बनी रहती है, लेकिन रात के समय हाईमास्ट लाइट बंद रहने से सड़क का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब जाता है।

ऐसे में आमजन और बसों के इंतजार में रुकने वाले राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। यहां पोल पर लगी सभी बंद लाईटों को स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द तकनीकी जांच कर चालू करवाने की मांग की है। कायमखानी ने बताया की पिछले दिनों लाडनूं बाईपास पुलिया पर बिजली गुल का मुद्दा शेखावाटी जनमानस सामाचार पत्र के माध्यम से उठाया गया था

जिसके बाद संबंधित विभाग तुरंत हरकत में आया और बाईपास पुलिया पर महिनों से बंद पड़ी हाईमास्क रोड़ लाइटों को दुरुस्त करवाकर आम जनता को राहत प्रदान करवाई गई। अब मंगलपुरा कोर्ट परिसर हाइवे मार्ग पर हाईमास्क रोड़ लाइटों के बंद होने से आम जनता सहित वाहन चालकों को बहुत भारी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles