मोहर्रम पर सलामी एवं अखाड़े का कार्यक्रम 27 जून को राणा जी के नोहरे में होगा
मोहर्रम पर सलामी एवं अखाड़े का कार्यक्रम 27 जून को राणा जी के नोहरे में होगा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर भाई जी चौक स्थित राणा जी के नोहरे में आज मोहर्रम पर ताजियादार एवं अखाड़ा उस्तादों की बैठक महम्मुद राणा की अध्यक्षता में हुई । जिसमें राणा वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से मोहर्रम के दूसरे दिन 27 जून शनिवार को रात्रि 9:00 बजे का कार्यक्रम रखा गया है। स्थान राणा जी का नोहरा भाई जी चौक मैं होगा। जिसमें अखाड़ा एवं सलामी का कार्यक्रम रहेगा एवं अखाड़ा उस्तादों का सम्मान किया जाएगा। मोहर्रम के पवित्र महीने में सलामी और अखाड़ा कार्यक्रम का विशेष महत्व होता है। यह आयोजन मुख्य रूप से हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में किया जाता है।
शौर्य का प्रदर्शनः अखाड़े में युवा पारम्परिक लकड़ी के हथियार जैसे लाठी, तलवार से हैरत अंगेज करतब दिखाते हैं। इमाम हुसैन की फौज के साहस और वीरता का प्रतीक माना जाता है। सम्मान कार्यक्रम में सलामी की रस्मः के दौरान विभिन्न अखाड़े कर्बला के शहीदों के सम्मान में विशेष सलामी देते हैं।
एकता का एवं इंसाफ का संदेशः देते हैं।इस आयोजन में सभी धर्मों और वर्गों के लोग शामिल होकर आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। यह कार्यक्रम शोक, श्रद्धा और अनुशासन का एक अनूठा संगम है। बैठक में मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद अली खान, गुलाब निलगर,मोहिद्दीन काजी, जाकिर हुसैन झारीयेवाला, याकील पीर जी, लियाकत अली,लाल मोहम्मद पिनारा, इलियास पिनारा,साबिर निलगर, मोहम्मद रफीक गुर्जर, अली शेर निवारिया, इरफान भाटी, आदिल, राशिद राजू, जमील भाटी आदि अखाड़ा उस्ताद,व ताजीएदार उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2218969

