[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में 28 जून को होगा ‘इस्लाहे मुआसरा’ व तालीमी कॉन्फ्रेंस : मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट की बैठक में कार्यक्रम आयोजन का लिया गया निर्णय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में 28 जून को होगा ‘इस्लाहे मुआसरा’ व तालीमी कॉन्फ्रेंस : मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट की बैठक में कार्यक्रम आयोजन का लिया गया निर्णय

सांसद इकरा हसन, मोटिवेशनल स्पीकर मुनव्वर जमा और मौलाना उस्मान लुधियानवी करेंगे शिरकत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : सामाजिक संस्था मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को संस्था के अध्यक्ष इब्राहिम खान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 28 जून को झुंझुनूं मुख्यालय में “इस्लाहे मुआसरा” एवं “तालीमी कॉन्फ्रेंस” आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सामाजिक सुधार के विषयों पर चर्चा करना तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करना है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी और शिक्षा, सामाजिक विकास तथा सामुदायिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करेंगी।

ये होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट के पदाधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद इकरा हसन, शामिल होंगी। इसके अलावा देश के जाने-माने मोटिवेशनल स्पीकर मुनव्वर जमा तथा पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। आयोजकों का कहना है कि सम्मेलन में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण और समाज सुधार जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की जाएगी।

कुरैशी गेस्ट हाउस में होगा आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन झुंझुनूं मुख्यालय स्थित दरगाह रोड पर बने कुरैशी गेस्ट हाउस में किया जाएगा। सम्मेलन रविवार, 28 जून 2026 को सुबह 9:30 बजे प्रारंभ होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

बैठक में बड़ी संख्या में सदस्य रहे मौजूद

बैठक में हाजी तहसीन अली, बरकत गहलोत, शाकिर खोखर, शमसाद खान जाबासर, अनीश खान, मास्टर यूनुस भाटी, शफीक नूआ, अब्दुल हुकमपुरा, अकरम चेजारा, इम्तियाज तगाला, सलाउद्दीन तगाला, जावेद कुरैशी, यूनुस रंगरेज, अब्दुल गफ्फार, नईम सिद्दीकी, मुबारिक पहाड़ियान, आरिफ चंदेल, रफीक पहाड़ियान, सलीम लुहार, मुकर्रम अंसारी, इकबाल मंडावा, रियाज खिलजी, अकरम खोखर, रफीक लखपती सहित बड़ी संख्या में फ्रंट के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Related Articles