रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण का विधायक भाम्बू ने किया निरीक्षण, समय पर पूरा करने के निर्देश
रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण का विधायक भाम्बू ने किया निरीक्षण, समय पर पूरा करने के निर्देश
झुंझुनूं : झुंझुनूं पुलिस लाइन के पास लेवल क्रॉसिंग संख्या 265 पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का विधायक राजेंद्र भाम्बू ने निरीक्षण किया। उन्होंने आरएसआरडीसी अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण कार्य की गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों की समीक्षा की।
विधायक भाम्बू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरओबी का निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा किया जाए और गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं हो। उन्होंने कहा कि आरओबी बनने से रेल फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
इस अवसर पर आरएसआरडीसी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता, ठेकेदार प्रतिनिधि तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक भाम्बू ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से परियोजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2218922

