बबाई में 20 घंटे बाद बिजली सप्लाई हुई चालू:तेज अंधड़-बारिश से गिरे थे पोल-ट्रासफॉर्मर, निगम को 10 लाख का नुकसान
बबाई में 20 घंटे बाद बिजली सप्लाई हुई चालू:तेज अंधड़-बारिश से गिरे थे पोल-ट्रासफॉर्मर, निगम को 10 लाख का नुकसान
बबाई : बबाई में गुरुवार शाम आए तेज अंधड़ और बारिश के कारण बिजली सप्लाई 20 घंटे तक बाधित रही। इस प्राकृतिक आपदा से बबाई बिजली उपखंड को लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। विभाग ने शुक्रवार शाम तक बिजली बहाल कर दी। बबाई के सहायक अभियंता सुभाष मीणा ने बताया कि गुरुवार शाम को आई तेज आंधी और बारिश से क्षेत्र के ट्रांसफॉर्मर, पोल और बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए। इससे पूरे उपखंड में बिजली व्यवस्था ठप हो गई।

बबाई की टीम ने रात में ही क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का आकलन किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दौरान 72 पोल और 12 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके साथ ही कई पेड़ भी बिजली लाइनों पर गिरे, जिससे विभाग को करीब 10 लाख रुपएका आर्थिक नुकसान हुआ। सहायक अभियंता मीणा के निर्देश पर निगम के कर्मचारियों, ठेका कर्मियों और एफआरटी (फर्स्ट रिस्पांस टीम) के सदस्यों ने युद्धस्तर पर काम किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त लाइनों और उपकरणों की मरम्मत कर लगभग 20 घंटे बाद बिजली सप्लाई को सुचारु किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2218652


