बबाई में स्टेट हाईवे नंबर 13 पर सड़क निर्माण कार्य:तकनीकी खामियों के के चलते रोका गया था, 3 किमी रोड बनेगी
बबाई में स्टेट हाईवे नंबर 13 पर सड़क निर्माण कार्य:तकनीकी खामियों के के चलते रोका गया था, 3 किमी रोड बनेगी
बबाई : बबाई कस्बे में स्टेट हाईवे नंबर 13 पर करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है। यह सड़क प्रस्तावित पुलिस थाने के सामने तिराहे से शुरू होकर बबाई शहर के मुख्य बस स्टैंड से होते हुए नीमकाथाना बाईपास तक जाएगी।
ठेकेदार महेंद्र सिंह चाहर ने बताया कि कुछ तकनीकी खामियों के कारण सड़क निर्माण कार्य रोक दिया गया था। अब इन खामियों को दूर कर काम फिर से शुरू कर दिया गया है। चाहर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कोई समझौता न करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे कार्य की जांच करें और किसी भी कमी या सुझाव के बारे में सूचित करें।
स्थानीय लोगों ने बताया कि राजस्थान सरकार ने कुछ महीने पहले बजट में बबाई कस्बे के खेतड़ी बाईपास से मुख्य बस स्टैंड होते हुए नीमकाथाना बाईपास तक ग्रामीण गौरव पथ के लिए बजट स्वीकृत किया था। ठेका कंपनी ने बीते फरवरी महीने में इसका निर्माण कार्य शुरू किया था।
हालांकि ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में कुछ खामियों की शिकायत की थी, जिसके बाद कार्य रोक दिया गया था। इन शिकायतों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया और उचित समाधान के बाद अब निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2218650


