RAS रामकरण सिंह बने झुंझुनूं के नए SDM:चिड़ावा में किरण पाल संभालेंगे जिम्मेदारी, सूरजगढ़ और नवलगढ़ में भी बदलाव
RAS रामकरण सिंह बने झुंझुनूं के नए SDM:चिड़ावा में किरण पाल संभालेंगे जिम्मेदारी, सूरजगढ़ और नवलगढ़ में भी बदलाव
झुंझुनूं : राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए झुंझुनूं जिले में कई RAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। नई तबादला सूची के तहत जिले के 4 मौजूदा उपखंड अधिकारियों (SDM) का ट्रांसफर किया गया है। साथ ही लंबे समय से खाली चल रहे मंडावा और बुहाना उपखंडों में नए SDM लगाए गए हैं। इसके अलावा झुंझुनूं में एक अन्य महत्वपूर्ण पद पर भी नई नियुक्ति की गई है।
झुंझुनूं एसडीएम कौशल्या विश्नोई का ट्रांसफर
झुंझुनूं उपखंड अधिकारी कौशल्या विश्नोई का तबादला गोविंदगढ़ (अलवर) कर दिया गया है। अब उदयपुर से स्थानांतरित होकर आए RAS अधिकारी रामकरण सिंह झुंझुनूं के नए SDM होंगे।
चिड़ावा में किरण पाल संभालेंगे जिम्मेदारी
चिड़ावा SDM डॉ. नरेश सोनी को यहां से हटाकर उदयपुर नगर निगम में लगाया गया है। उनकी जगह अब RAS अधिकारी किरण पाल को चिड़ावा का नया उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सूरजगढ़ और नवलगढ़ में भी बदलाव
सूरजगढ़ की SDM स्वाति झा का तबादला मांडलगढ़ (भीलवाड़ा) कर दिया गया है। खैरवाड़ा (उदयपुर) में कार्यरत RAS अधिकारी जयसिंह द्वितीय को सूरजगढ़ का नया SDM बनाया गया है। नवलगढ़ SDM कुलदीप सिंह शेखावत को यहां से नीमराना (कोटपूतली-बहरोड़) भेजा गया है। निवाई (टोंक) में कार्यरत RAS अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ अब नवलगढ़ के नए उपखंड अधिकारी होंगे।
मंडावा और बुहाना को मिले नए SDM
जिले के दो महत्वपूर्ण उपखंड मंडावा और बुहाना काफी समय से बिना SDM के चल रहे थे। अब सरकार ने दोनों जगह नियुक्तियां कर दी हैं। मंडावा के रिक्त उपखंड अधिकारी पद पर RAS अधिकारी विश्वामित्र मीणा को लगाया गया है। बुहाना के रिक्त SDM पद पर RAS अधिकारी शकुंतला को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
झुंझुनूं में सहायक निदेशक पद पर भी नई तैनाती
श्रीगंगानगर में आबकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत RAS अधिकारी शिवा चौधरी का ट्रांसफर झुंझुनूं किया गया है। उन्हें झुंझुनूं में सहायक निदेशक (लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय) के पद पर नियुक्त किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2218647


