[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला को वर्षों बाद मिला घर का पट्टा:नेछवा पंचायत समिति के ग्रामीण सेवा शिविर में समस्या का समाधान, बोलीं- अब बैंक से लोन ले सकेंगे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

महिला को वर्षों बाद मिला घर का पट्टा:नेछवा पंचायत समिति के ग्रामीण सेवा शिविर में समस्या का समाधान, बोलीं- अब बैंक से लोन ले सकेंगे

महिला को वर्षों बाद मिला घर का पट्टा:नेछवा पंचायत समिति के ग्रामीण सेवा शिविर में समस्या का समाधान, बोलीं- अब बैंक से लोन ले सकेंगे

सीकर : सीकर जिले की नेछवा पंचायत समिति द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में पूनम देवी को उनके घर का पट्टा जारी किया गया। यह शिविर 19 जून 2026 को ग्राम पंचायत सुतोद में लगाया गया था, जहाँ पूनम देवी की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ।

पूनम देवी ने शिविर में उपस्थित होकर एक प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने बताया कि उनके घर का पट्टा नहीं बना होने के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्होंने इस समस्या के तुरंत समाधान का अनुरोध किया।

शिविर प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्राम विकास अधिकारी को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। ग्राम विकास अधिकारी आशा मीणा ने तत्परता दिखाते हुए पूनम देवी/भगवती प्रसाद के नाम घर का पट्टा जारी कर उनकी समस्या का निवारण किया।

पट्टा मिलने से पूनम देवी को काफी राहत मिली है, विशेषकर बैंक से ऋण प्राप्त करने में उन्हें मदद मिलेगी। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसी योजनाएं जारी रखने की अपील की ताकि ग्रामीण लाभान्वित हो सकें।

Related Articles