राजस्थान में आने वाले थे गोदारा गैंग के शूटर्स:वीरेंद्र चारण और राहुल ही गैंग के मास्टरमाइंड; गैंग ने अब बातचीत का सोर्स बदला
राजस्थान में आने वाले थे गोदारा गैंग के शूटर्स:वीरेंद्र चारण और राहुल ही गैंग के मास्टरमाइंड; गैंग ने अब बातचीत का सोर्स बदला
सीकर : हाल ही में सीकर पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के 2 गुर्गे गुलाब सिंह और प्रदीप मंडीवाल को गिरफ्तार किया। इनके पास से जिगाना जैसी हाईटेक पिस्टल, 63 कारतूस बरामद किए हैं। गोदारा गैंग इन हथियारों के जरिए राजस्थान में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थी। इन आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। वारदात यह गुर्गे नहीं बल्कि शूटर्स करने वाले थे। लेकिन कम्युनिकेशन गैप होने की वजह से वारदात को अंजाम देने में देरी में हुई।
पहले गोदारा गैंग से जुड़े गैंगस्टर सिग्नल एप के जरिए बातचीत करते थे। लेकिन वीरेंद्र चारण के कहने पर अब इस एप का यूज करना गैंग ने बंद कर दिया था। आरोपी दूसरी किसी एप के जरिए बातचीत करते थे। लेकिन पिछले कई दिनों से इंडिया में उस एप पर सख्ती की गई है।
गैंग के गुर्गे आपस में बातचीत नहीं कर पा रहे थे
ऐसे में गैंग के गुर्गों के बीच कम्युनिकेशन नहीं हो पा रहा था। जिसके चलते रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे आपस में बातचीत नहीं कर पा रहे थे और उनका प्लान लेट हो गया। इस बीच सीकर पुलिस ने AGTF के साथ मिलकर हथियार और कारतूस बरामद कर लिए। सूत्रों के अनुसार राजस्थान में और भी जगह गैंग के हथियार पहुंचे हैं।

राहुल रिणाऊ और वीरेंद्र चारण ही मास्टरमाइंड
इस बीच एक बड़ा खुलासा यह भी हुआ है कि राजस्थान में अब गैंग के मास्टरमाइंड के तौर पर राहुल रिणाऊ और वीरेंद्र चारण ही मास्टरमाइंड का काम कर रहे थे। किस हाईप्रोफाइल पर्सन की इनफार्मेशन कलेक्ट करनी है, किसकी रैकी करवानी है। यह काम राहुल रिणाऊ और वीरेंद्र चारण ही डिसाइड करते थे।
इसके बाद लोकल गुर्गों का सपोर्ट लेकर उनसे रैकी करने और इनफार्मेशन कलेक्ट करवाने का काम भी किया जाता। राहुल और वीरेंद्र खुद लोकल गुर्गों से बात करके उन्हें पैसों का लालच देते। पैसों की जरुरत के चलते लोकल गुर्गे यह काम करने को तैयार हो जाते।
करोड़ों की फिरौती के लिए ज्वेलर को दी थी धमकी
जनवरी महीने में सीकर के एक ज्वेलर को करोड़ों रुपए की फिरौती के लिए धमकी देने के मामले में सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने एक नाबालिग और राहुल रिणाऊ के जीजा शिव गौतम को गिरफ्तार किया था। जिनसे इन्वेस्टीगेशन में सामने आया कि राहुल रिणाऊ ने सीकर में कोचिंग करने वाले नाबालिग स्टूडेंट से बात करके ज्वेलर की रैकी करवाई। इसके बदले राहुल ने अपने जीजा शिव गौतम से करीब 10 से 20 हजार रुपए भी नाबालिग लड़के को दिलवाए थे।
नाबालिग लड़कों को जोड़ रही गैंग
राहुल रिणाऊ सीकर के फतेहपुर इलाके का हिस्ट्रीशीटर है। यहां उसकी फतेहपुर और लक्ष्मणगढ़ एरिया में काफी जानकारी है। ऐसे में वह पैसों का लालच देकर नाबालिग या बेरोजगार लड़कों को अपनी गैंग से जोड़ रहा है। हालांकि पुलिस की डिजिटल टीम लगातार ऐसे संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही है जो किसी भी सोर्स के जरिए गैंग से जुड़े हुए हों।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गोदारा गैंग राजस्थान में लगातार हाईप्रोफाइल लोगों को धमकियां दे रही है। लेकिन उन्हें कोई भी फिरौती की रकम नहीं दे रहा है। इसी के चलते फायरिंग जैसी घटना करवाकर खुद का डर पैदा करना चाहते थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2218652


