[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घरों के पास मृत पशु डालने से ग्रामीण परेशान:गौपुत्र सेना ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, समाधान की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

घरों के पास मृत पशु डालने से ग्रामीण परेशान:गौपुत्र सेना ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, समाधान की मांग

घरों के पास मृत पशु डालने से ग्रामीण परेशान:गौपुत्र सेना ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, समाधान की मांग

सरदारशहर : उपखंड क्षेत्र के गांव देवासर में आवासीय क्षेत्र के निकट मृत पशुओं को डाले जाने की समस्या को लेकर ग्रामीणों और गौपुत्र सेना ने विरोध प्रदर्शन किया। इस संबंध में गौपुत्र सेना के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी सरदारशहर तथा विकास अधिकारी पंचायत समिति सरदारशहर को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें तत्काल समाधान की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि गांव में मृत पशुओं को आबादी क्षेत्र और घरों के पास डाला जा रहा है। इससे आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मृत पशुओं से उठने वाली दुर्गंध के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है, साथ ही संक्रमण और विभिन्न बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मृत पशुओं के आसपास आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए घर से बाहर निकलना जोखिम भरा हो गया है। कुत्तों के हमले और काटने का डर हमेशा बना रहता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मृत पशुओं को आबादी क्षेत्र से दूर एक निर्धारित स्थान पर ले जाकर वैज्ञानिक तरीके से जमीन में दबाने की व्यवस्था की जाए। इससे स्थानीय निवासियों को राहत मिल सकेगी।

गौपुत्र सेना ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस दौरान मोतीलाल स्वामी, संदीप कुमार (सीपी), भजनलाल सारण, शुभकरण, विनोद, मुकेश, सुनील एवं जगदीश सहित गौपुत्र सेना के कई पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles