बड़ागांव में खुलेगी एसबीआई की नई शाखा, केंद्रीय बोर्ड निदेशक शेखावत करेंगे उद्घाटन, बैंकिंग सुविधाओं के लिए अब नहीं भटकेंगे ग्रामीण
एसबीआई शाखा से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र के बड़ागांव और आसपास के ग्रामीण अंचल के लिए बुधवार का दिन बेहद ऐतिहासिक और खुशियों भरा होने जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से की जा रही पुरजोर मांग को अमलीजामा पहनाते हुए भारतीय स्टेट बैंक की नई शाखा का भव्य उद्घाटन बुधवार सुबह किया जाएगा। इस नई शाखा के खुलने से क्षेत्र में वित्तीय समावेशन और विकास के नए रास्ते खुलेंगे। जानकारी के अनुसार सुबह 10:15 बजे शुभारंभ होगा।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसबीआई के केंद्रीय बोर्ड के निदेशक धर्मेंद्र सिंह शेखावत शामिल होंगे। वे अपने एक दिवसीय दौरे पर अपने पैतृक गांव बड़ागांव पहुंच रहे हैं, जहां सुबह 10:15 बजे वे फीता काटकर नई बैंक शाखा का विधिवत शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में औंकार नाथ चौधरी मुख्य महाप्रबंधक, एसबीआई जयपुर मंडल, रजनीश कुमार महाप्रबंधक, अजय कुमार गुप्ता उप महाप्रबंधक अलवर, हेमंत कुमार शर्मा क्षेत्रीय प्रबंधक झुंझुनूं सहित बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
स्थानीय स्तर पर मिलेंगी सभी वित्तीय सेवाएं
जानकारी के अनुसार बड़ागांव व आसपास के ग्रामीणों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर-दराज के कस्बों के चक्कर काटने पड़ते थे। इस नई शाखा के संचालन से किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर ही जमा-निकासी की सुविधा सहित विभिन्न प्रकार के ऋण, डिजिटल बैंकिंग और सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
ग्रामीणों में भारी उत्साह
एसबीआई की शाखा खुलने की खबर से पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों ने बैंक प्रबंधन और सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2213747


