झमाझम बारिश से तरबतर हुआ निराधनूं क्षेत्र, गर्मी से मिली राहत; खरीफ फसलों की बुवाई पकड़ेगी रफ्तार
झमाझम बारिश से तरबतर हुआ निराधनूं क्षेत्र, गर्मी से मिली राहत; खरीफ फसलों की बुवाई पकड़ेगी रफ्तार
निराधनूं : निराधनूं क्षेत्र में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। क्षेत्र में तेज एवं रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया तथा तापमान में गिरावट दर्ज की गई। निराधनूं, नाथासर, कांट, शिवदयालपुरा, झटावा खुर्द, गांगियासर सहित आसपास के कई गांवों में अच्छी बारिश हुई। बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया और ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय बाद ठंडक का अहसास हुआ।

बारिश के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बिजली विभाग ने एहतियातन क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति कुछ समय के लिए बंद रखी, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों का कहना है कि पर्याप्त वर्षा होने के बाद अब खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य तेजी से शुरू हो सकेगा। समय पर हुई बारिश को कृषि कार्यों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। क्षेत्र में हुई इस बारिश से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों में भी आगामी फसल सीजन को लेकर उत्साह बढ़ गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2213747


