[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नानूवाली बावड़ी में पहली बारिश में दीवार ढही:20 साल के इंतजार के बाद 2 करोड़ की लागत से हुआ था सड़क-दीवार निर्माण, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नानूवाली बावड़ी में पहली बारिश में दीवार ढही:20 साल के इंतजार के बाद 2 करोड़ की लागत से हुआ था सड़क-दीवार निर्माण, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

नानूवाली बावड़ी में पहली बारिश में दीवार ढही:20 साल के इंतजार के बाद 2 करोड़ की लागत से हुआ था सड़क-दीवार निर्माण, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र की नानूवाली बावड़ी में निर्माणाधीन सड़क किनारे बनी एक दीवार पहली बरसात में ही ढह गई। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही तथा अनियमितता का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क के दोनों ओर सुरक्षा और मजबूती के लिए दीवारें बनाई जानी थीं, लेकिन ठेकेदार ने यह काम ठीक से नहीं किया। इस वजह से पहली ही बारिश में दीवार ढह गई। साथ ही जहां निर्माण हुआ है, वहां भी घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप है।

2 करोड़ की लागत से बनी सड़क

बता दें कि सड़क का निर्माण कार्य अक्टूबर 2025 में शुरू हुआ था, जिससे फरवरी 2026 में पूरा किया गया है। नानूवाली बावड़ी से बगड़िया की ढाणी तक करीब ढाई किलोमीटर की सड़क का दो करोड़ रुपए की लागत से अटल पथ का निर्माण किया गया है।

20 साल तक सड़क का इंतजार

ग्रामीण संजय सैनी ने बताया कि गांव के लोग लगभग बीस सालों से सड़क निर्माण का इंतजार कर रहे थे। अब जब यह सड़क बन रही है, तो गुणवत्ता का अभाव दिख रहा है। ठेकेदार पुरानी सड़क को पूरी तरह हटाने के बजाय उसी पर नई सड़क बना रहा है, जो तकनीकी रूप से सही नहीं है।

ग्रामीणों ने बताया कि दीवार के ढह जाने से सड़क पर बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है, क्योंकि इस मार्ग से रोज कई वाहन गुजरते हैं।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच करवाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान संजय सैनी, पूर्व डिलीगेट सुल्तान सैनी, कालू राम, विजेश सैनी, भावेश सैनी, शंकर लाल, नरोत्तम सैनी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

एईएन बोले – पीनी भर जाने से ढही दीवार

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी एईएन प्रणव कुमार ने बताया कि दीवार के पास पानी भर जाने से वह क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। दीवार का दोबारा निर्माण कार्य करवाया जाएगा।

Related Articles