[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध शराब मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:हरियाणा से दबोचा, भारी मात्रा में शराब बरामद; 12 से अधिक मामले दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

अवैध शराब मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:हरियाणा से दबोचा, भारी मात्रा में शराब बरामद; 12 से अधिक मामले दर्ज

अवैध शराब मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:हरियाणा से दबोचा, भारी मात्रा में शराब बरामद; 12 से अधिक मामले दर्ज

बुहाना : बुहाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पड़ोसी राज्य हरियाणा के महेंद्रगढ़ से दबोचा गया। उसके कब्जे से पहले भारी मात्रा में अवैध देशी शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर के कार्टन बरामद किए गए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

कुहाड़वास गांव में पुलिस ने मारा छापा

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कुहाड़वास गांव स्थित ठिकाने पर छापेमारी के बाद शुरू हुई थी। उस दौरान पुलिस ने मौके से अवैध देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर के कई कार्टन जब्त किए थे। इस छापेमारी में भीर्र गांव के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मुख्य आरोपी विनोद कुमार निवासी सोहली मौके से फरार हो गया था।

मुख्य आरोपी विनोद कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। सोमवार को तकनीकी अनुसंधान और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे हरियाणा के महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पर 12 से अधिक मामले दर्ज

पुलिस अब आरोपी से बरामद शराब के स्रोत और उसके वितरण क्षेत्रों के बारे में पूछताछ कर रही है। मामले में जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विनोद कुमार के खिलाफ पहले से ही 12 से अधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

Related Articles