[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेजूसर में 2 घंटे तेज बारिश, गर्मी से राहत:किसान फसलों की बुवाई की तैयारी में जुटे, बोले- इंतजार कर रहे थे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जेजूसर में 2 घंटे तेज बारिश, गर्मी से राहत:किसान फसलों की बुवाई की तैयारी में जुटे, बोले- इंतजार कर रहे थे

जेजूसर में 2 घंटे तेज बारिश, गर्मी से राहत:किसान फसलों की बुवाई की तैयारी में जुटे, बोले- इंतजार कर रहे थे

जेजूसर : जेजूसर और आसपास के गांवों में सुबह आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ, जो लगभग दो घंटे तक जारी रहा। इससे पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी और लू से आमजन को बड़ी राहत मिली है।

बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया। इस बदले मौसम से आमजन और पशु-पक्षियों को भी बड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग नेहवा के कम दबाव और वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से अगले कुछ घंटों तक रुक-रुक कर यह बारिश जारी रह सकती है। एहतियात के तौर पर बिजली विभाग ने संभावित हादसों से बचने के लिए बिजली आपूर्ति बंद कर दी है।

प्री-मानसून की इस पहली अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई है। किसान काफी समय से खरीफ की फसलों जैसे बाजरा, ग्वार, मूंग और मोठ आदि की बुवाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे थे। अब किसान तेजी से फसलों की बुवाई की तैयारी में जुट गए हैं।

Related Articles