[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में आसमान में छाया धूल का गुबार:दिन में छाया अंधेरा, वाहनों की रफ्तार थमी; बूंदाबांदी से मिली राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में आसमान में छाया धूल का गुबार:दिन में छाया अंधेरा, वाहनों की रफ्तार थमी; बूंदाबांदी से मिली राहत

जसरापुर में आसमान में छाया धूल का गुबार:दिन में छाया अंधेरा, वाहनों की रफ्तार थमी; बूंदाबांदी से मिली राहत

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर, मानोता जाटान, लोयल, तातीजा, खरखड़ा और चारावास सहित आसपास के गांवों में सोमवार को धूलभरी आंधी शुरू हो गई। देखते ही देखते आसमान धूल के गुबार से भर गया और दिन में ही अंधेरा छा गया, जिससे आमजन को काफी परेशानी हुई।

आसमान धूल के गुबार से भर गया।
आसमान धूल के गुबार से भर गया।

दिन में ही जली वााहनों की हेडलाइट

आंधी का असर इतना अधिक था कि वाहन चालकों को दिन में ही अपने वाहनों की लाइटें जलानी पड़ीं। धूल का गुबार इतना घना था कि आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा था। सुरक्षा के मद्देनजर कई वाहन चालकों ने अपने वाहन सड़क किनारे रोक दिए। बाजारों और मुख्य रोड पर भी लोगों की आवाजाही कम हो गई।

चालकों को दिन में ही वाहनों की लाइटें जलानी पड़ी।
चालकों को दिन में ही वाहनों की लाइटें जलानी पड़ी।

कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां गिरी

ग्रामीणों ने बताया कि घरों में रखा सामान भी धूल से भर गया, जिससे सफाई में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि क्षेत्र के कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं और कुछ पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा। खुले में रखा सामान इधर-उधर बिखर गया। करीब 1 घंटे तक चले इस आंधी के दौर ने जनजीवन को प्रभावित किया।

हालांकि आंधी के बाद मौसम ने राहत भरा रुख अपनाया और क्षेत्र में बूंदाबांदी शुरू हो गई। हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली।

Related Articles